*नहर में उतराता दिखा वृद्ध का शव*



बहराइच ( ब्यूरो रिपोर्ट) मटेरा थाना के दर्जिनपुरवा गांव के पास मंगलवार सुबह एक वृद्ध का शव नहर में उतराता हुआ मिला। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम दर्जिनपुरवा गांव के पास सरयू नहर में गांव के लोगों ने एक वृद्ध का शव नहर में तैरते देखा। इसकी जानकारी मटेरा थाने में दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। गांव के लोगों से मृतक की पहचान करवाई, लेकिन मृतक वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक अज्ञात है। उसकी उम्र 70 से 80 वर्ष के बीच है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोटो जनपद के अन्य थानों को भेजी जा रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने