अंबेडकर नगर ,उत्तर प्रदेश। लोकसभा 2024 को लेकर भाजपा लगातार कमर कसे हुई है जिस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम कर रही है जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी के निर्देशानुसार किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर की अध्यक्षता में अटल भवन में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रवासी एवं किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रामनिवास यादव ने कहा कि पदाधिकारियों को भाजपा और किसान मोर्चा को मजबूत करने के लिए डटकर कार्य करना होगा, ताकि 2024 लोकसभा चुनाव में किसान मोर्चा की अहम् भूमिका रहे। 
कार्यक्रम में मोटे अनाज एवं जैविक खेती पर किसान गोष्ठी एवं पैदल मार्च करने के लिए जिला कार्यक्रम संयोजक रामकिशोर राजभर ने बताया कि 9 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे अंबेडकर नगर के सभी ब्लाकों में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें मोटे अनाज और प्राकृतिक खेती, जैविक खेती से बेहतर उत्पादन जैसे विषयों पर मुख्य वक्ताओं द्वारा लोगो के बीच चर्चा की जाएगी । उन्होंने किसान भाइयो से अधिक से अधिक संख्या में पहुचने की अपील किया|
इस अवसर पर पूर्व विधायक जयराम विमल, जिला महामंत्री किसान मोर्चा अमित गिरी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा अमित पाण्डेय, जिला महामंत्री किसान मोर्चा नीरज विश्वकर्मा, जिला मंत्री किसान मोर्चा अमित सिंह, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विकास निषाद अन्य लोग मौजूद रहे।
जिला कार्यक्रम सहसंयोजक विकाश निषाद ने बताया की अकबरपुर प्रह्लाद वर्मा के संयोजन में मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी एवं पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, विमलेंद्र सिंह मोनू, सरिता गुप्ता, नन्द कुमार राणा, जलालपुर में वृजेश तिवारी के संयोजन में पूर्व विधायक सुभाष रॉय , जिलापंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, भियांव में नीरज विश्वकर्मा, के संयोजन में राम प्रकाश यादव, गौरव सिंह ,केशरी नंदन त्रिपाठी जहाँगीरगंज में श्यामनाथ शुक्ल के संयोजन में अनीता कमल , अमरेन्द्रकान्त सिंह, राम नगर में विनय पाण्डेय के संयोजन में त्रिवेणी राम , सुरेश कन्नौजिया, सुमन पाण्डेय, बसखारी में बाबु राम राजभर के संयोजन में संजू देवी, संजय सिंह मनोज मिश्र, टांडा में अमित पाण्डेय के संयोजन में कपिल देव वर्मा, रमेश गुप्ता राम सूरत मौर्या, भीटी में राजमणि सिंह के संयोजन में, हरिओम पाण्डेय, रमाशंकर सिंह, सुधीर सिंह मिंटू, कटेहरी में संगम बाबा के संयोजन में अवधेश दिवेदी राणा रणधीर सिंह, रिंकल सिंह, डॉ0 संतोष सिंह के द्वारा मोटे अनाज एवं जैविक खेती के विषय पर किसान गोष्ठी को संबोधित करेंगे|

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने