राजकुमार गुप्ता
आगरा। विधान परिषद सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री के शुक्रवार को आगरा आगमन पर भाजपा महानगर महिला मोर्चा के बैनर तले महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता के नॉर्थ विजय नगर कॉलोनी स्थित आवास पर सुप्रशिद्ध और लोकप्रिय समाजसेवी राजेश खुराना ने पत्नी नोनिता खुराना संग डॉ. दिनेश शर्मा को कमल के फूल का स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया गया। 

इस अवसर पर भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण और समक्ष दीप जलाकर मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि व प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने समारोह का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।

भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती उपमा गुप्ता एवं उनकी टीम ने डॉ. दिनेश शर्मा को चांदी का मुकुट और राम दरबार की भव्य प्रतिमा भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया तथा सेवा आगरा के संस्थापक-अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी मुरारीलाल गोयल पेंट वालों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान को युगल सरकार राधे कृष्ण भगवान की मनमोहक छवि भेंट कर और उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल ने किया। फीडबैक फाउंडेशन द्वारा रंगोली सजाई गई।

वहीं, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग, नितेश अग्रवाल सर्राफ, अमित गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, भरत शर्मा, आशा अग्रवाल, भावना शर्मा, रेखा शर्मा, भावना तैलंग शर्मा, श्वेता माहेश्वरी, प्रीति चौहान, अनामिका मिश्रा, मीरा कुशवाह, अलका अग्रवाल, कुमकुम उपाध्याय, रजनी अग्रवाल, शशी शर्मा, बबीता पाठक, रेखा तिवारी, सरोज शर्मा, पूनम सोलंकी, सुमन सुराना, रचना ठाकुर, निशि दौनेरिया, रमा गुप्ता, मीनू सिरोही, पूनम मित्तल, रोहित कत्याल सहित सैकड़ों लोगों ने भी पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का हार्दिक स्वागत किया।
इस अवसर पर सुप्रशिद्ध और लोकप्रिय समाजसेवी राजेश खुराना एवं नोनिता खुराना ने भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष उपमा गुप्ता का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने