जिलाधिकारी ने टांडा हाॅट का किया निरीक्षण, बुनकरों से मिलकर किया विचार-विमर्श

 

              (गिरजा शंकर विद्यार्थी)

‌     अंबेडकर नगर 08 अप्रैल 2023। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा टांडा हॉट का निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी महोदय द्वारा बुनकरों के बीच जाकर किए जा रहे कपड़ा बुनाई के कार्यो का जायजा लिया गया।बुनकरों के बीच उन्होंने पहुंचकर मशीनों का भी जायजा लिया। उद्योगों को किस तरह बढ़ावा दिया जाए। उस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा विस्तार से बुनकरों के साथ विचार-विमर्श किया गया। कपड़ा बुनाई के हो रहे कार्य को देखकर उन्होंने काफी खुशी जाहिर किया। कपड़ा बुनाई के सभी प्रोसेस का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान बुनकरों द्वारा कुछ छोटी-छोटी समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसे जिलाधिकारी महोदय द्वारा इसे निस्तारित करने हेतु आश्वस्त किया गया।जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी बुनकर की आर्थिक स्थिति अच्छी हो। बुनकरों की जो भी समस्याएं हैं उनकी समस्याओं का निराकरण गंभीरतापूर्वक किया जाएगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने