जौनपुर। सपा जिलाध्यक्ष ने चुनावी  कार्यालय का किया उद्घाटन

भाजपा सरकार में दलित, मजदूर और व्यापारियों का हो रहा शोषण -पंकज पटेल

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। भाजपा सरकार में किसान ,मजदूर, व्यापारी, नौजवान, महिला सभी परेशान हैं। दल चाहे जो भी हो, लेकिन भाजपा सरकार व्यापारी ही बनाते हैं। इसके बाद भी भाजपा सरकार में व्यापारियों का ही शोषण किया जाता है। 

उक्त बातें मुंगरा बादशाहपुर में स्थित एक पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि विधायक पंकज पटेल ने कार्यकर्ताओं के बीच कहीं। उन्होंने कहा कि व्यापारी चुनाव के वक्त चंदा देकर मदद कर सरकार बनाते हैं। इसके बाद भी कानूनी दांवपेच में व्यापारियों को फंसाकर शोषण किया जाता है। सपा जिलाध्यक्ष ने नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार किसानों की जेब पर डाका डाल रही है। उन्हें छलने का कार्य कर रही है। सरकार सामंतवादी ताकतों के हित में काम कर रही है। खाद, डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, महिला उत्पीड़न चरम पर है, अपराधी बेलगाम है निर्दोष सलाखों के पीछे हैं। पूर्व एमएलसी लल्लन यादव ने कहा कि 9 साल की मोदी सरकार वाह 7 साल की योगी सरकार में व्यापारियों के हित में एक भी काम नहीं किया गया है। वक्ताओं में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ननकू राम यादव, सपा प्रत्याशी उमाशंकर चौरसिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामचंद्र यादव, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष मेवा लाल गौतम, रवि यादव, प्रवीण सरोज, शैलेंद्र साहू, रामबली यादव, भोलेनाथ सरोज, राममूर्ति सरोज, राहुल यादव , नगर अध्यक्ष तमजीद अशरफ व योगेंद्र यादव आदि लोगों ने अखिलेश यादव सरकार में किए गए विकास कार्यों की उपलब्धियों को गिनाया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी उमाशंकर चौरसिया ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष तमजीद अशरफ तथा संचालन शिव प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। रामलाल पाल, अशोक यादव, भोले शंकर गुप्ता, रवि यादव, संजय  साहू, रामस्नेही, आजम राइम, फरहान आलम, वीरेंद्र पटेल, सुनील यादव, अरविंद चौरसिया, विनोद चौरसिया व धर्मेंद्र सरोज आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने