*कृषि विज्ञान केन्द्र  में लगायी जायेगी चार दिवसीय कृषि प्रदर्शनी*


 
*समय से तैयारी पूर्ण करने के सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये निर्देश*



 

बहराइच( ब्यूरो) कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच में 15 से 18 मार्च 2023 तक चार दिवसीय महाराजा सुहेलदेव किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी, फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी तथा खाद्यी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के सफल आयोजन के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान मेला व प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए समय से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। ताकि निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किये जा सके। 
जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने यह भी निर्देश दिया कि प्रदर्शनी में कृषि सेक्टर के पशु पालन, मत्स्य, गन्ना, रेशम, सिचाई इत्यादि विभागों द्वारा भी अपने-अपने विभाग के स्टाल लगाये जाय। उन्होंने उप निदेशक उद्यान देवी पाटन मण्डल गोण्डा डॉ डी.के. वर्मा, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही व जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ को निर्देश दिया कि आप लोग संयुक्त रूप से प्रस्तावित प्रदर्शनी स्थल का स्थलीय भ्रमण कर स्थान की उपलब्धता, साफ-सफाई इत्यादि का जायजा लेते हुए समय से तैयारी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। 
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, धामी अजीत परेस, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पयागपुर दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र पाण्डेय, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेन्द्र प्रसार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने