जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा की जा रही केला,तरबूज आदि की खेती में ड्रिप इरिगेशन का लिया जायजा 
 

             (गिरजा शंकर विद्यार्थी)  

अंबेडकर नगर 19 मार्च 2023। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा तहसील अकबरपुर के अंतर्गत सदरपुर में किसानों द्वारा की जा रही केले की खेती, गन्ने की खेती, तरबूज की खेती तथा उड़द की खेती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा किसान अमरजीत द्वारा किए जा रहे तरबूज की खेती का जायजा लिया गया। किसान अमरजीत से वार्ता कर तरबूज की खेती से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी लिया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा तरबूज की खेती में ड्रिप इरिगेशन का जायजा लिया गया।साथ ही साथ अन्य किसानों द्वारा उगाये गए केले , गन्ना तथा उड़द आदि के बारे में वार्ता किया गया तथा उनसे होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी लिया गया।किसानों ने अवगत कराया कि सबसे ज्यादा लाभ हम लोगों को केले की खेती से मिला है। निरीक्षण के दौरान कुछ किसानों द्वारा गन्ना मील से पर्ची न मिलने की शिकायत की गई। जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारी को शीघ्र निराकरण किए जाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों के आर्थिक बढ़ावा हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित किसानों को सुझाव दिया गया कि ड्रैगन फ्रूड तथा स्ट्रॉबेरी की खेती की शुरूआत किया जाए। किसानों द्वारा इस पर सहमति जताई गई।इस दौरान मौके पर जिला उद्यान अधिकारी, किसान इंद्रजीत पटेल, राधेश्याम जयराम तथा अन्य किसान उपस्थित रहे।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने