जौनपुर। रोटरी क्लब ने आयोजित किया कवि सम्मलेन, होली वार्षिक पुरस्कार समारोह

जौनपुर। लाइन बाजार स्थित राम वाटिका लॉन में विगत रात्रि सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब जौनपुर के द्वारा वृहद् स्तर का होली मिलन समारोह एवं राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मलेन का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्तर के कवि गौरव चौहान और मंच संचालक दमदार बनारसी ने जनपद वासियों को आनंदित का दिया। इसी आयोजन में मुख्य आयोजक रो नवीन कुमार सिंह ने सत्र २०२१-२२ का पुरस्कार समारोह भी सम्पादित किया।
          
प्रत्यक्ष दर्शियों और श्रोताओं के अनुसार यह एक ऐतिहासिक आयोजन था। जब मंच पर इतने अभूतपूर्व कवि एकसाथ उपस्थित थे जिन्हे अभी तक राष्ट्रीय मीडिया के द्वारा ही सुना जा सकता था। नेता जी लपेटे में फेम गौरव चौहान एवं दमदार बनारसी ने हास्य और वीर रस की कविताओं से समां बांध दिया और आयोजन देर रात तक लोगों को तालियां बजाने पर मज़बूर करता रहा। आयोजन का स्वागत करते हुए संथा अध्यक्ष रो अनिल गुप्ता ने आयोजक मंडल का धन्यवाद दिया और आयोजन के सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का आरम्भ कवियों के साथ वरिष्ठ रो श्याम बहादुर सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा, अमित पांडेय, मनीष चंद्र, विशाल गुप्ता, सुजीत अग्रहरि एवं विशाल गुप्ता ने दीप प्रज्वलान के साथ किया। कवियों का स्वागत जौनपुर के वरिष्ठ कवि गदेला द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में ही कवयित्री विभा सिंह की सरस्वती वंदना से जो माहौल बना उसे बादशाह प्रेमी की गुदगुदाहट भरी चुटकियों ने और आनंदपूर्ण बना दिया। कवियित्री अंकिता सिन्हा ने महिलाओं पर भावपूर्ण रचना सुनाई तो कुमार राघव की श्रृंगार रस की कविताओं ने श्रोताओं का मन मोह लिया। लेकिन श्रोताओं का आनंद और जोश तब दुगुना हो गया जब गौरव चौहान की ओजस्वी कविताओं के साथ पूरा सभागार गूँज गया। माहौल को हल्का करने के लिए दमदार बनारसी ने अपने चिर परिचित अंदाज़ में खूब हंसाया। यह आयोजन एक और ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना, जब पिछले पांच दशकों के संस्था को सेवा दे रहे वरिष्ठ रो श्याम बहादुर सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से नवाजा गया और संस्था का आजीवन संरक्षक घोषित किया गया। वर्ष २०२१-२२ में अप्रतिम योगदान के लिए निवर्तमान अध्यक्ष रो नवीन कुमार सिंह एवं सचिव रो मनीष चंद्र के द्वारा रविकांत जायसवाल, कृष्ण कुमार मिश्रा , शिवांशु श्रीवास्तव को सम्मानित करने के साथ ही अमित पांडेय को सर्वश्रेष्ठ रोटेरियन का पुरस्कार दिया गया। इमर्जिंग रोटेरियन का पुरस्कार रो आशीष गुप्ता, ज्ञान प्रकाश तिवारी एवं संजय जायसवाल जी को प्राप्त हुआ। आयोजन में उपस्थित वरिष्ठ रो एवं पूर्व अध्यक्ष क्षितिज शर्मा एवं प्रदीप सिंह ने आयोजकों को साधुवाद दिया और कहा की ऐसे आयोजनों से परस्पर प्रेमभावना का संचार होता है और समाज के लिए कुछ बेहतर प्रयास के लोग एकजुट  होते हैं। आयोजन में रो श्याम वर्मा, रो विवेक सेठी, रो राजीव  साहू, रो रविंद्र नाथ सिंह, रो संदीप पांडेय के अलावा समाज के प्रतिष्ठित वर्ग के लोग और परिवारों ने बढ़ चढ़ कर आयोजन में हिस्सा लिया।  सभा के अंत में निवर्तमान सचिव मनीष चंद्र ने मुख्य आयोजक नवीन कुमार सिंह को और सचिव रो सुजीत अग्रहरि एवं  संस्था अध्यक्ष ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने