*प्रेस नोट* 
*थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या व राजस्व विभाग ने अपराधी द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी 32 लाख रुपये की चल-अचल सम्पत्ति को किया कुर्क।*
श्रीमान पुलिस उप- महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के दिशा-निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियो द्वारा अपराध से अवैध रुप से अर्जित की गयी चल अचल सम्पत्ति कुर्क करने के क्रम मे थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 484/22 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राजामान सिंह उर्फ मान सिंह पुत्र हनुमन्त सिह निवासी सरियावा थाना पूराकलन्दर अयोध्या द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी चल अचल सम्पत्ति का श्रीमान जिलाधिकारी अयोध्या महोदय द्वारा 1.वाहन संख्या यू0पी0 42 बीसी 7301 महिन्द्रा स्कार्पियो 2.यू0पी0 42 बी0एफ-7303 व ग्राम सरियावा तहसील सोहावल  खतौनी संख्या -38 के गाटा संख्या-103 रकवा 0.0225 हे0 को 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 के अन्तर्गत उक्त सम्पत्ति को अधिग्रहण (कुर्क) करने का आदेश पारित किया गया जिसके क्रम मे राजस्व टीम व पुलिस फोर्स की मौजूदगी मे नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही कर उक्त सम्पत्ति को अधिग्रहित कर आवश्यक कार्यावही की जा रही है।  
*कुर्क/अधिग्रहण की गयी सम्पत्ति का विवरण*
*क्र0स0 विरण सम्पत्ति अनुमानित मूल्य*
1 वाहन संख्या-UP42 BC 7301 (महेन्द्रा स्कार्पियो) 15,00,000-/-
2 वाहन संख्या-UP42 BF7302(महेन्द्रा एक्स यू0वी0) 9,00,000-/-
3 खतौनी संख्या-38 गाटा संख्या-103 रकवा 0.0225 हे0 8,00,000-/-
कुल अनुमानित मुल्य 32,00,000
*कुर्क/अधिग्रहित करने वाली टीम-*
1. श्रीमान नायब तहसीलदार सोहावल श्री शेखर शुक्ल, 
2. प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना रा0ज0भू0 
3. थानाध्यक्ष श्री रतन कुमार शर्मा थानापूराकलन्दर
4. उ0नि0 विकास थानापूराकलन्दर
5. उ0नि0 प्रभाकान्त तिवारी थाना रामजन्म भूमि
6.ताजपुर कोडरा लेखपाल बद्री उपाध्याय 
   7.हल्का लेखपाल सरियावा सुशील कुमार, 
   8.का0 अवनीश कुमार थानापूराकलन्दर
   9. का0 अभिषेक द्विवेदी थानापूराकलन्दर
  10.का0 संजय कुमार यादव थानापूराकलन्दर 
  11.का0 राहुल कुमार सिंह थानापूराकलन्दर
  12.का0 संजय कुमार थाना रा0ज0भू0
  13.का0 विक्रम तिवारी थाना रा0ज0भू0
  14.हो0गा0 अनन्त सिंह थाना रा0ज0भू0

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने