जौनपुर। ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है होली- गिरीश यादव

जौनपुर। ऋतु परिवर्तन का प्रतीक पर्व होली हर्ष,उल्लास एवं मस्ती का त्यौहार है। सामाजिक समरसता का यह पर्व समाज के सभी वर्ग, धर्म,जाति एवं संप्रदाय के लोगों को भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश देता है। उपरोक्त बातें भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर के होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चंद्र यादव जी ने कही।

 होली मिलन समारोह का आयोजन राजमहल मैरिज लान राजा साहब फाटक पर किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु एवं जफराबाद के पूर्व विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह रहे। होली मिलन समारोह में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों की एक समृद्ध परंपरा रही है जिसमें होली का पर्व तो लोगों को आपस में जोड़ने के लिए सेतु का कार्य करता है। जफराबाद के पूर्व विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह ने भव्य होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से कार्यकर्ताओं में आपसी प्रेम सद्भाव और भाईचारे की भावना विकसित होती है इस प्रकार का आयोजन करने वाले आयोजक निश्चित ही साधुवाद के पात्र हैं। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि होली के इस पावन पर्व पर हम संकल्प लें कि केंद्र की मोदी सरकार, प्रदेश की योगी सरकार तथा पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे और जन सरोकार से जुड़े मामले में सभी कार्यकर्ता तन मन से जुट जाएंगे। होली मिलन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव एवं विकास शर्मा ने की। आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए नगर अध्यक्ष जौनपुर दक्षिणी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं धर्म में त्योहारों का अपना अलग ही महत्व है और इन त्योहारों को मिलजुल कर मनाने की परंपरा रही है। आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए नगर अध्यक्ष जौनपुर उत्तरी विकास शर्मा ने कहा कि आपसी प्रेम एवं सद्भाव के प्रतीक पर्व होली में नशे एवं अश्लीलता का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने नशे से होने वाली आर्थिक सामाजिक एवं पारिवारिक बुराइयों के बारे में बताते हुए कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से इससे दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप तिवारी ने किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को चंदन एवं अबीर लगाकर उनका स्वागत किया गया और फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जौनपुर नगर के समस्त पदाधिकारी गण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा उत्तर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती शशि मौर्य, आईएमए के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मिश्र, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह,कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह "बब्बू", सभासद दल के नेता नंदलाल यादव, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव, जिला मंत्री रविंद्र सिंह दादा, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, रविंद्र नारायण सिंह राम सिंह मौर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल, माधुरी गुप्ता, मिलन श्रीवास्तव, पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, सुधांशु सिंह, रोहित सिंह, गौतम गुप्ता, विनीत शुक्ला, लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ आर. एन. त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, अशोक सेठ, रामसूरत मौर्य, मनीष नारायण, विवेक सेठ, विमल सेठ, कृष्ण कुमार जायसवाल, विवेक सिंह, प्रदीप सिंह, सुलभ श्रीवास्तव, श्रवण जायसवाल, नीरज मौर्य, शिवम राय, आयुष अस्थाना, अंजू शर्मा, सीमा तिवारी, शिवकमल मौर्य, धर्मपाल कनौजिया, प्रेम सागर, सिपिन सिंह, हिंदू भगवा वाहिनी, सखी वेलफेयर फाउंडेशन, रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद, महादेव सेना सहित विभिन्न एवं सामाजिक संगठनों के लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने