पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नेे गिनीज वल्र्ड रिकार्ड सर्टिफिकेट प्राप्त की

लखनऊ: 27 फरवरी, 2023
पिछले वर्ष दीपावली के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन एवं 1576955 दीपों को प्रज्जवलित करके गिनीज बुक विश्व रिकार्ड बनाया गया था। जिसके लिए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह को गिनीज वल्र्ड रिकार्ड की सर्टिफिकेट प्रदान की गई है।
यह जानकारी पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह ने देते हुए बताया कि 23 अक्टूबर, 2022 को राम नगरी अयोध्या में राज्य सरकार द्वारा दीपावली का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया गया था। इस अवसर पर 1576955 दीप जलाये गये थे। दीपों की यह संख्या विश्व रिकार्ड बनी थी, जो गिनीज वल्र्ड रिकार्ड के रूप में दर्ज की गयी थी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने