राजकुमार गुप्ता
मथुरा।।कोसीकलां। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले विराट एकता सम्मेलन का आयोजन नेशनल हाईवे स्थित दिल्ली दरबार होटल में हुआ। 
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूज्य पाद  पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तिश्वेरनंद सरस्वती द्वारा भगवान परशुराम के चित्रपट पर दीप प्रज्जवलित राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य गोपाल दत्त शर्मा एवं जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सुपानिया द्वारा किया गया। राधे राधे बाबूजी द्वारा शंकराचार्य जी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख शोभाराम शर्मा, पूर्व मंत्री श्यामसुंदर शर्मा, ब्रह्म कीर्ति दल के जुगेंद्र भारद्वाज ने बताया कि ब्राह्मण शास्त्र एवं शस्त्र दोनों का ज्ञान रखता हैं । आज समय है हमे विभिन्न संगठनों को त्यागकर एक मंच पर आना होगा। शंकराचार्य स्वामी ने बताया किआज समाज का हर वर्ग संगठित है लेकिन, ब्राह्मणों में एकजुटता का अभाव है। ब्राह्मण एकजुट होंगे तभी समाज का विकास तेजी से होगा। पूर्व विधायक राजकुमार रावत , नारायण दत्त शर्मा एवं हुकुमचंद तिवारी ने कहा कि ब्राह्मणों की मांग को हर राजनीतिक दल को स्वीकार करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण किसी का अहित करने के लिए नहीं बल्कि खुद की शक्ति बढ़ाने के लिए एकजुट हों। आपसी विघटन के कारण ब्राह्मणों की उपेक्षा हो रही है। यह स्थिति बदलने के लिए सबको एक मंच पर आकर अपनी शक्ति बढ़ानी होगी। ब्राह्मण महासम्मेलन में वसुधैव कुटुंबकम की भावना का पालन करते हुए सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करने की अपील की। आयोजक जगदीश प्रसाद सुपानिया ने घटकों को सामाजिक सामंजस्य बनाकर अहम को त्यागने व सामाजिक हित के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अभा ब्राह्मण महासभा, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल, शौभरे ब्राह्मण सभा, मैथिल ब्राह्मण महासभा, सर्वोदय ब्राह्मण संस्थान, विद्वत परिषद सहित दर्जनों संगठनों के ब्राह्मण एक मंच पर आए। कार्यक्रम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ ने बताया कि  गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने, गौ हत्या पर प्रतिबंध, सनातन बोर्ड की स्थापना, सनातन वैदिक एवं कर्मकांड विद्यालय की स्थापना,  आरक्षण मुक्त भारत आदि विषयों का पुरजोर समर्थन किया गया। इस अवसर पर ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी, बार के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सर्वोदय सभा अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा कतिब, प्रदेश संगठन मंत्री महेश शुक्ला, डा विनोद शर्मा, मैथिल ब्राह्मण सभा जिलाध्यक्ष श्यामलाल मिश्र, महंत सुखदेव दास हरी, अशोक शर्मा, कोसी नगर अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा,सुशील भारद्वाज एडवोकेट,  ब्रह्म कीर्ति दल के प्रवक्ता रामदेव भारद्वाज, ईश्वरचंद रावत,ब्रजवासी जगद्गुरु कृष्ण कन्हैया पदरेनु, बाबा कामयोगी , रामविलास चतुर्वेदी, वीरपाल मिश्र, रामविलास चतुर्वेदी, भूदेव शर्मा, रूपकिशोर उपमन्यु, भारत शर्मा, मा सत्यवीर मैथिल, महेंद्र झा, हितहरी शास्त्री, सुनील पांडे, नरेश शर्मा, सोनू ओझा, रेवतीरामन शर्मा, हरिबल्लभ शर्मा, विष्णुकांत शास्त्री सहित देश भर के ब्राह्मण उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने