*Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल में सुक्खू कैबिनेट का विस्तार, विक्रमादित्य समेत इन 7 मंत्रियों ने ली शपथ*

*हिन्दीसंवाद न्यूज़/उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड*

*HP New Ministers:* हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज हो गया. मंत्रिमंडल में 7 मंत्रियों को जगह दी गई है. विक्रमादित्य सिंह को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है.


*प्रीतम प्र.शुक्ला/हिन्दीसंवाद न्यूज़*

Himachal Pradesh Ministers List: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) हो गया है. हिमाचल प्रदेश में 7 मंत्री बनाए गए हैं. राजभवन में आज जगत सिंह नेगी (Jagat Singh Negi), चंद्र कुमार (Chander Kumar), हर्षवर्धन चौहान (Harshwardhan Chauhan), रोहित ठाकुर (Rohit Thakur), विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh), धनीराम शांडिल (Dhani Ram Shandil) और अनिरुद्ध सिंह (Anirudh Singh) को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. सुक्खू कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को भी शामिल किया गया है. उनको सरकार में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है.

धनीराम शांडिल बने मंत्री

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सोलन (सुरक्षित) सीट से तीन बार के विधायक धनीराम शांडिल को भी मंत्री बनाया गया है. वहीं, पूर्व डिप्टी स्पीकर जगत सिंह नेगी, विधायक हर्षवर्धन चौहान और विधायक रोहित ठाकुर को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है.

7 मंत्रियों को दिलाई गई शपथ

जान लें कि हिमाचल प्रदेश के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में आज सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के 7 मंत्रियों को शपथ दिलाई. इस शपथ ग्रहण समारोह में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे.

सुक्खू कैबिनेट का पहला विस्तार

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर पार्टी आलाकमान और वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया था. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीतने के बाद आज से करीब एक महीने पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने सीएम और डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी.

अपने पहले कैबिनेट विस्तार के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रियों की लिस्ट आलाकमान को सौंप दी थी. जिसके बाद राज्य में कैबिनेट विस्तार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दे दी थी.

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने