सड़क और गड्ढे मे नही रहा कोई फर्क 



बहराइच। तहसील मोतीपुर अंतर्गत न्याय पंचायत कारीकोट के ग्रामसभा सुजौली में ऐसी कई सड़के हैं। जो कि बरसात मे सड़के नदी का रूप ले लेती हैं और अन्य मौसम मे गड्ढे ऐसे हैं जो ग्रामीणों को आने जाने मे काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है। और दो पहिया, चार पहिया वाहन उसमे फस जाते है जिससे आने जाने वाले लोगो को हादसा होने का भी भय बना रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी रात में होती है। अंधेरे में सड़क साफ नजर नहीं आ पाता और वाहन चालकों को गिरने का डर बना रहता है। ये पी.डब्लू.डी की सड़क अयोध्यापुरवा गांव से सीधा सुजौली पी.डब्लू. डी की मेन सड़क से जोड़ता है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई अधिकारियों से भी की है लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा है। और ना ही पी.डब्लू.डी कोई कार्य करा रहा है।




Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने