जौनपुर। गरीबों में बांटा लाई, गुड़, तिलवा और पतंग

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने शहर के कई हिस्सों में घूम-घूम कर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गरीबों को लाई, गुड़, तिल व बच्चों में पतंग का वितरण किया। 
         
सर्वप्रथम लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष विष्णु सहाय  व उनकी पूरी टीम ने चाचकपुर, सिपाह मुसहर बस्ती में करीब 200 लोगों को लाई गुड़ तिल के पैकेट व बच्चों को पतंग बांटकर समाज को एक नेक कार्य करने की सीख दी। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा हमारी संस्था सदैव इस बस्ती में आती रहती है और यह ऐसी बस्ती है जहां तक सरकार भी मदद नहीं पहुंचा पाती लेकिन हमारी संस्था चाहे लाकडाउन की विषम परिस्थितियां रही हो उस समय से लेकर आज तक जो भी संभव मदद हो सकती है वह हमारी संस्था सदैव इस प्रकार के कार्य करती रहती है। इसके उपरांत सद्भावना पुल पर करीब 100 पैकेट अन्न के वितरित किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष विष्णु सहाय ने कहा हमारी संस्था का उद्देश्य ही है गरीबों व असहायों की मदद करना उसी क्रम में हमारी संस्था समाज के निम्न वर्ग तक अपनी मदद पहुंचाने का कार्य करती है। इसके उपरांत लगभग 100 पैकेट लाई, गुण, तिल आदि के नखास के बगल में असहाय लोगों में लायंस क्लब क्षितिज के निवर्तमान अध्यक्ष जय कृष्ण साहू जैकी जी व कार्यक्रम संयोजक वैभव श्रीवास्तव की उपस्थिति में वितरित किया गया। इस नेक कार्य में लायंस क्लब क्षितिज के कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर व सम्मानित पदाधिकारी जगन्नाथ मोदनवाल , जगदीश मौर्य गप्पू जी, संजय जयसवाल, नीरज श्रीवास्तव, राजेश किशोर आदि  लोगों ने अपना भरपूर सहयोग दिया। इस कार्यक्रम की सफलता हेतु सचिव देव आनन्द ने सभी का आभार व्यक्त किया व आगे भी इसी ढंग के सेवा कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने