कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय ने मनायी नेताजी की जयंती
युवा आजादी की कीमत समझें और अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें : दिनेश खरे
नेताजी के दृष्टिकोण ने उन्हें भारत का नायक बना दिया : संजय अस्थाना
लखनऊ । मां भारती के अमर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सोमवार को कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय ने एक सभा आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया। राजधानी के हजरतगंज स्थि्त जेमिनी कांटीनेंटर होटल परिसर में आयोजित इस सभा में कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के अध्यक्ष दिनेश खरे ने कहा कि आज हम सब आजाद हैं और आाजदी के अमृत दिवस को मना रहे हैं। लेकिन इस आजादी की कितनी कीमत हमने चुकायी है आज के युवाओं को इसका भान नहीं है। हम आजादी के गलत लाभ ले रहे हैं।
श्री खरे ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में महान क्रांतिकारियों की फौज ने अंग्रेजो के छक्के छुड़ा दिये थ्ो। सिविल सेवा की परीक्षा सिर्फ इसलिए पास की ताकि यह दिखा सकें कि भारतीयों में योग्यता की कोई कमी नहीं लेकिन उनके मन में आजादी की मशाल जल रही थी। इसीलिए उन्होंने अपना पूरा जीवन देश पर न्योछावर कर दिया। दिनेश खरे ने कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा जैसा नारा गढ़ने वाले की मौत का रहस्य हम आज तक नहीं खोज सके। उनकी मौत का राज देश जानना चाहता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आजादी का मतलब समझें और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों ने जिस देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उस देश का मान बढ़ाने में अपना सर्वस्व योगदान दें।
इस मौके पर कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के उपाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य ही है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जिस देश की आजादी की लड़ाई के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उनकी अस्थियां जर्मनी के टोक्यो शहर के एक बुद्ध मंदिर में रखी हुई हैं। श्री अस्थाना ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस बड़े व अग्रणी नेता थे। एक संपन्न परिवार से होते हुए और भारत की प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनने के बावजूद नेताजी से देश की ऐसी स्थिति देखी नहीं गयी। आंदोलन का इतिहास बयां करने के लिए नेताजी द्बारा 'द ग्रेट इंडियन स्ट्रगल’ लिखा गया। नेताजी दृढ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति थे। उनके राष्ट्रवादी दृष्टिकोण ने उन्हें भारत का नायक बना दिया। इस मौके पर न्यास के महासचिव सुधीर सिन्हा, कोषाध्यक्ष नितिन खरे समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने