*साइबर धोखाधड़ी/ठगी से बचाव हेतु मुख्य दिशा-निर्देशः-*                                                                                                                                                                          सबसे पहले तो यह समझ लें कि ओटीपी तभी आपके मोबाइल पर आता है जब हम किसी लेनदेन/वेरिफिकेशन/सोशल मीडिया अकाउन्ट के लिए रिक्वेस्ट करते हैं, अगर आप कोई लेनदेन नहीं कर रहे हैं फिर भी आपके मोबाइल पर ओटीपी आ जाए तो सतर्क हो जाएं।

किसी भी अंजान व्यक्ति के द्वारा पेमेंट भुगतान/प्राप्त करने के लिए भेजे गये किसी भी QR Code को स्कैन न करें अन्यथा आपका खाता खाली हो सकता है।

किसी भी प्रकार की बैंकिंग सम्बंधित सहायता के लिए अंजान व्यक्ति के कहने पर कोई भी एप इंस्टॉल न करें

क्रेडिट कार्ड के प्रयोग से बचें। कई ऐप Instant Loan देने के नाम पर (Navi, PaySense, Dhani, Nira, Money View, Home Credit, CASHe, Zest Money, mPocket etc.) आपसे बैंकिंग सम्बंधित कागज, फोटो, पैनकार्ड, आधारकार्ड लेकर तत्काल लोन दे रहे हैं एवं बाद में आपकी निजी जानकारियां सार्वजनिक पोर्टल पर शेयर कर आपको ब्लैकमेल कर सकते/रहे हैं।  इसलिए ऐसे लोन लेने से बचें। 

लॉटरी, केबीसी, आवास दिलाने के नाम पर जनता को गुमराह कर उनसे बैंक सम्बन्धित जानकारी/आधार कार्ड/पैनकार्ड/फोटो लेकर ठगी की जा रही है। किसी भी प्रकार के लालच में आकर किसी को पैसे न दें।

किसी भी प्रकार की बैंकिग सहायता/अन्य सहायता के लिए गूगल से प्राप्त कस्टमर केयर नंबरों पर सम्पर्क न करें, बैंक/कम्पनी द्वारा जारी किये गये हेल्पलाइन नंबरो पर ही संपर्क करें। जिसे आप Authenticate website से प्राप्त कर सकते हैं।

किसी भी अंजान नंबर से आई कॉल पर सामने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार की निजी/गोपनीय जानकारी न दें अन्यथा आपसे ठगी की जा सकती है। 

BSNL सिम धारकों के पास अक्सर सिम बंद या केवाईसी समाप्त/अपडेट के मैसेज आते हैं जिसमें एक संदिग्ध मोबाइल नंबर रहता है। ऐसे मैसेज आने पर घबरायें नहीं और न ही दिए गए नंबर पर कॉल करें। 

जनपद के सभी दुकानदारों से अपील है कि अंजान व्यक्ति द्वारा फोन कॉल/व्हाटसऐप के माध्यम से कोई भी सामान का आर्डर न लें और न ही पैसों के लेनदेन हेतु QR कोड को स्कैन करें/न ही भेजे गए लिंक पर क्लिक करें। अन्यथा आपको गुमराह कर आपसे ठगी की जा सकती है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक, व्हाटसऐप) पर किसी भी अंजान व्यक्ति से मि़त्रता न करें अन्यथा आप ब्लैकमेलिंग/साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

विभिन्न सोशल साइट्स पर सस्ते/लुभावने ऑफर दिखाकर आपको गुमराह किया जाता है। इससे बचें। साइबर ठग आपसे ठगी कर सकते हैं।

किसी भी अंजान व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे- व्हाटसऐप, फेसबुक, मेसेंजर, ट्विटर, टेलीग्राम आदि पर किसी भी प्रकार की निजी जानकारी यथा-एटीएम पासवर्ड, खाता संख्या, यूपीआई पिन, पासवर्ड इत्यादि गोपनीय बातों को कभी भी शेयर/पोस्ट न करें।

QR Code स्कैन करने से हमेशा आपके खाते से पैसे कटते हैं। अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए QR Code स्कैन न करें।

सोशल मीडिया पर किसी भी अन्जान व्यक्ति से चैट ना करें और ना ही किसी भी प्रकार का लेनदेन करें।                                  
                                                                                                                                                                                              *साइबर धोखाधड़ी से सम्बंधित सहायता के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।* 
                                                                                                              
*आशा है कि अगर आप इन सभी बिंदुओं पर गौर करते हैं तो आप साइबर ठगी के शिकार होने से बच सकते हैं।*

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने