जौनपुर। पोखरे में उतराया मिला युवक का शव

खुटहन,जौनपुर। पनौली गांव में सोमवार को खुद के पोखरे में युवक का शव उतराया पाए जाने से सनसनी फ़ैल गई। जानकारी होते ही स्वजन उसके जीवित होने की उम्मीद में उपचार हेतु शाहगंज ले गए। जहां देखते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते स्वजन शव घर ले आए। घटना की सूचना पुलिस को न देकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पिता का कहना था कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ता था।

गांव निवासी 22 वर्षीय शोलू वर्मा के पिता विनोद अपने पैतृक घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर खेत में पोखरा खोदाकर उसमें मछली पालते हैं। वहीं बगल मुर्गीफार्म भी चलाते हैं। यहीं दो कमरे का रिहायशी मकान बनाकर रहते भी हैं। शोलू भी पिता के ब्यवसाय में हाथ बंटाता था। सोमवार की सुबह शोलू पोखरे की तरफ गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो स्वजन उसे खोजते हुए पोखरे पर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह पानी में औंधे मुंह पड़ा था। घटना को लेकर प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे से बात की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने