सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग,*
*उ0प्र0*

पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश

नवम्बर, 2022 से अब तक 666 बसों की हुई नीलामी, 250 प्रतिमाह नीलाम करने का लक्ष्य
कुम्भ मेले के दृष्टिगत परिवहन निगम द्वारा और अधिक बसें की जाएंगी क्रय
-मंत्री श्री दयाशंकर सिंह
लखनऊ: 12 जनवरी, 2023

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि नवम्बर, 2022 से अब तक 666 बसों की नीलामी हो चुकी है, जिसे परिवहन निगम के बेड़े से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम का प्रतिमाह 250 बसें नीलाम करने का लक्ष्य है।
श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि मार्च, 2023 तक 1000 से अधिक बसें नीलाम कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि 150 नई बसें परिवहन निगम के बेड़े में आ चुकी हैं। 775 बसांे की बॉडी बन रही है तथा 650 बस खरीदे जाने के लिए टेण्डर कराने की प्रक्रिया चल रही है।
श्री सिंह ने बताया कि कुम्भ मेले के दृष्टिगत परिवहन निगम द्वारा और अधिक बसें क्रय की जानी है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुम्भ में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को दृष्टि में रखते हुए परिवहन निगम अपने यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराए। श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार की समस्या या बाधा न आये, इसकी तैयारी परिवहन निगम अभी से कर रहा है।
सम्पर्क सूत्र-आशीष सिंह

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने