युवा उद्योग व्यापार मंडल के न्योरी के नगर अध्यक्ष बने अनीस मसुदी 

         
           गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
 अंबेडकर नगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता के द्वारा अ. भा.उ . व्यापार मंडल के न्यौरी नगर अध्यक्ष पद पर सुरेश गुप्ता एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल न्यौरी नगर अध्यक्ष पद पर अनीस मसूदी को मनोनीत किया गया है। 
नवनियुक्त दोनों न्यौरी नगर अध्यक्षों ने नगर महामंत्री पद के लिए दानिश फारुकी एवं युवा नगर मंत्री पद पर दीप चंद गुप्ता को मनोनीत किया है!उसी क्रम में नवनियुक्त दोनों नगर अध्यक्षों ने अखिल भारतीय व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पद पर सालिम फारूकी एवं अमरजीत गुप्ता तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल नगर उपाध्यक्ष पद पर डॉ आसिम फारूकी, गजाली फारुकी, विष्णु गुप्ता, शाहिद मनिहार, रवि गुप्ता को मनोनीत किया है। 
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर न्यौरी के संरक्षक पद पर अबूजर फारूकी ग्राम प्रधान न्यौरी, डॉक्टर तेज बहादुर सिंह, ज्ञान प्रकाश यादव उर्फ गुड्डू, विजय मोदनवाल, जितेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता द्वारा नामित किया गया है। 
वही नवनियुक्त नगर अध्यक्षों द्वारा दोनों संगठनों के नगर कोषाध्यक्ष पद पर मोतीलाल गुप्ता एवं मोहम्मद अहसान को नामित किया गया है!
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने दोनों नवनियुक्त नगर अध्यक्षों सुरेश गुप्ता एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अनीस मसूदी को बधाई देते हुए अपेक्षा की है कि आप दोनों नगर अध्यक्ष अपनी अपनी कमेटी के सदस्यों के साथ सभी नगर व्यापारियों का सहयोग करते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे तथा नगर व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का  कही पर भी उत्पीड़न होता है तो आप लोग नगर व्यापारियों का उत्पीड़न किसी के द्वारा नहीं होने देंगे ऐसा मुझे आप दोनों नगर अध्यक्षों से आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है दोनों नगर अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हमें दी है उस जिम्मेदारी को हम लोग ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की पूरी कोशिश करेंगे तथा किसी भी व्यापारी बंधु पर किसी के द्वारा उत्पीड़न नहीं होने देंगे। 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सोनी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शुभम अग्रहरी, युवा जिला संगठन मंत्री श्री प्रकाश गुप्ता एवं प्रदुमन, राहुल जायसवाल, युवा व्यापारी समीर गुप्ता, महामंत्री शाह आलम, व्यापारी मुदस्सिर फारुकी, बाबा ट्रेडर्स फैयाज फारुकी, अवध ट्रेडर्स दानिश फारूकी, किराना व्यवसाई सनाउल्लाह फारुकी, सिद्दीकी ट्रेडर्स राशिद सिद्दीकी, रवि गुप्ता, आकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, हरी गुप्ता, मोहम्मद कैश, किराना व्यवसाई हीरा गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, अमरजीत गुप्ता , रामजीत गुप्ता, सागर बंगाली, सुनील सोनी, विनोद सोनी, पंकज मौर्य, राकेश सिंह, लवकुश मद्धेशिया, कपड़ा व्यवसाई रवि जायसवाल, सहित न्यौरी नगर के सभी व्यापारी बंधु एवं पत्रकार तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने