मछलीशहर। आप द्वारा गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ के तहत किया गया विरोध प्रदर्शन

मछलीशहर,जौनपुर।  स्थानीय नगर के कृपा शंकर नगर वार्ड स्थित आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष विजय कुमार सोनी के आवास से आज गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ अभियान के तहत रैली निकालकर तहसील मुख्यालय से होते हुए सब्जी मंडी सराय सराफा गली से होते हुए रैली नगर भ्रमण करते हुए जाकर समाप्त हुई। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ अभियान के तहत यह कार्यक्रम पूरे जनपद के हर तहसील में चलाया जा रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश सहित मछलीशहर में डेंगू का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है और साफ-सफाई नहीं हो पा रही है इसीलिए हम लोग अभियान चलाकर साफ सफाई करके लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में आज मछलीशहर में अभियान चलाया गया और साफ सफाई की गई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विजय कुमार सोनी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुत ही मजबूती से चुनाव लड़ेगी और अपने मुद्दों के साथ प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। इस मौके पर विनोद कुमार प्रजापति, बंटी अग्रहरी, मुरली मनोहर, मोहम्मद शमीम,बृज लाल मौर्य,शिव जी मिश्रा,अतुल तिवारी, शारिक आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने