पेयजल आपूर्ति परियोजना के अन्तर्गत सम्भल हेतु 73.64 लाख रूपये अवमुक्त

लखनऊः 18 नवम्बर, 2022

उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू विन्तीय वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पूर्ववर्ती एम0एस0डी0पी0) के अन्तर्गत जनपद सम्भल के विकास खण्ड सम्भल के सलारपुर कला एवं विकास खण्ड असमौली कला में पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं के निर्माण हेतु कुल 73.64 लाख रूपये अवमुक्त किये हैं। अवमुक्त की गई धनराशि निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग को उपलब्ध करा दी गई है।
इस सम्बन्ध में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिये गये हैं। शासनादेश के अनुसार पेयजल आपूर्ति परियोजना के अन्तर्गत विकास खण्ड-सम्भल के सलारपुर कला हेतु 32.55 लाख रूपये तथा विकास खण्ड-असमौली के शहबाजपुर कला हेतु 41.09 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।
शासनादेश में निर्देश दिये गये है कि इस परियोजना हेतु स्वीकृत धनराशि के व्यय में वित्तीय नियमों का पालन किया जायेगा तथा केन्द्र सरकार द्वारा इस वित्त पोषित योजना के सम्बन्ध में लगाई गयी शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। अवमुक्त धनराशि निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, विभाग द्वारा सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को हस्तान्तरित की जायेगी। कार्य को अनुमोदित लागत से निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता एवं मानक के अनुसार पूर्ण किया जायेगा। समय-समय पर सम्पादित कराये जा रहे निर्माण कार्यों की मानीटरिंग भी किया जायेगा। भविष्य में कोई भी पुनरीक्षित आंगणन किसी भी दशा में अनुमन्य नहीं होगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने