जौनपुर। हुए मारपीट में 30 पर मुकदमा, 15 गिरफ्तार

जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकियां गांव में खड़ंजा रास्ते को लेकर हुए मारपीट के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने बीती देर रात दोनों पक्षों के 30 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम प्रधान पक्ष से स्वयं ग्राम प्रधान संजय नागर और पप्पू भारती पक्ष से मोनू भारती ने एक दूसरे गुट के 15-15 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
         
इस मामले में कोतवाल संजय वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ज्ञात हो कि केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकियां गांव में खड़ंजा रास्ता बनवाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव किया गया, जिससे उनकी गाड़ियों के शीशे टूट गए। बीच बचाव करने में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए। खड़ंजा रास्ता बनवाने को लेकर गांव में दो गुट बन गए हैं। एक गुट वर्तमान ग्राम प्रधान संजय नागर का है जबकि दूसरा गुट दलित बस्ती के पप्पू भारती का है। ग्राम प्रधान संजय गांव में शनिवार को एक खड़ंजा रास्ता बनवा रहे थे। जिसका पप्पू भारती पक्ष के लोगों ने विरोध किया। उनका आरोप है कि जिस स्थान पर खड़ंजा रास्ता बनवाया जा रहा है वह चारागाह और कब्रिस्तान खाते का है। जबकि ग्राम प्रधान पक्ष इससे इंकार करता रहा है। पप्पू भारती पक्ष के लोगों ने लेखपाल कानूनगो से जमीन के पैमाईश के लिए कहा था। लेकिन तहसील प्रशासन ने इसकी अनदेखी की। शनिवार को ग्राम प्रधान संजय नागर पुलिस बल को लेकर निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी पप्पू भारती पक्ष के पवन कुमार आदि पहुंचकर विरोध किया। जिससे बात बढ़ गई। दलितों ने पुलिस बल पर पक्षपात का आरोप मढ़कर मारपीट शुरू कर दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने