गंगा स्नान के अवसर पर परिवहन निगम ने शुरू किया 1890 अतिरिक्त बसों का संचालन
लखनऊ: 06 नवम्बर, 2022
गंगा स्नान मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त 1890 बसें चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक श्री संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि स्नान का मुख्य पर्व आठ नवंबर को मनाया जाएगा। इससे दृष्टिगत श्रधालुओं के आवागमन को देखते हुए छह से आठ नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलेंगी।
श्री संजय कुमार ने बताया कि प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए जिलेवार मुख्य शहरों-अयोध्या से 120 बसों, चित्रकूट से 100, देवीपाटन से 125, लखनऊ से 60, बरेली से 100, कानपुर से 107, हरदोई से 110, गाजियाबाद से 200, सहारनपुर से 120, इटावा से 60, वाराणसी से 145, गोरखपुर से 80, आजमगढ से 80 और अलीगढ से 92 बसें चलेंगी। उन्होंने बताया कि परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह के निर्देशानुसार प्रदेशवासियो को गंगा दशहरा पर्व पर बसों की बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
श्री संजय कुमार के निर्देश पर परिवहन निगम मुख्यालय में 24 घंटे कन्ट्रोल रुम स्थापित किया गया है। कण्ट्रोल रूम का नंबर 0522-2629857 है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय अधिकारियो की ड्युटी लगायी गयी है। उक्त नंबर पर फोन करके किसी भी समय यथोचित जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। गाजियाबाद क्षेत्र ने बटेशवर मे अस्थाई कैम्प कार्यालय स्थापित किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने