वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करें- डा० मिथिलेश त्रिपाठी
 
सेवा पखवाड़ा के अंर्तगत पूरे जनपद में भाजपाईयों द्वारा बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया 


          गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
 अंबेडकरनगर।  भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत पूरे जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।सेवा पखवाड़ा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से शुरू हो कर 2अक्तूबर गांधी जयंती तक चलने वाले कार्यक्रमों के क्रम में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने अकबरपुर नगर मण्डल के बूथ संख्या 39 के प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर में भाजपा जिला मंत्री शिव पूजन राजभर,शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश त्रिपाठी,बूथ अध्यक्ष दुर्गेश साहू,उमा शंकर सिंह के साथ वृक्षारोपण किया।
          भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने वृक्षारोपण के बाद कहा कि आज सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण संरक्षण है जिसके लिए भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा युद्घ स्तर पर कार्य किया जा रहा है। भाजपा कई स्तरों पर जनता को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न अवसरों पर पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चला रही है।हमें वृक्षारोपण कर उसे संरक्षित करने का भी प्रबन्ध करना चाहिए। 

एमएलसी हरिओम पांडे य ने सया महाविद्यालय में वृक्षा रोपण किया 
         विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने सया महाविद्यालय में विद्यालय स्टाफ के साथ वृक्षारोपण किया।उन्होंने वृक्ष की मानव जीवन के स्वास्थ्य पर  पड़ने वाले अनुकूल प्रभार की चर्चा किया।
              जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने वृक्षारोपण के उपरांत कहा कि जिस प्रकार से जल ही जीवन है उसी तरह से वृक्ष हमारे जीवन से जुड़ा हुआ है।वृक्ष से हमें प्रचुर मात्रा में आक्सीजन प्राप्त होता है जो जीवन के लिए जरूरी है।उन्होंने जन सामान्य से भी वृक्षारोपण करने का आवाहन किया।
          लोक सभा प्रवास प्रभारी/जिला सहकारी बैंक चेयर मैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने खजुरी मण्डल के चंदापुर,भीटी के सगवां,श्रवण क्षेत्र के पहितीपुर जूनियर हाईस्कूल,अकबरपुर के शिव बाबा मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर वृहद वृक्षारोपण का संदेश दिया।वृक्षारोपण उपरांत अपना विचार व्यक्त करते हुए धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने कहा कि मानव जीवन के लिए वृक्ष आवश्यक है।
             पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने वृक्षारोपण कर कहा कि वृक्ष जीवन दायिनी है।वृक्ष हमारी बहुत सारी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।हमें विभिन्न अवसरों पर वृक्ष की आवश्यकता पड़ती है।इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम वृक्ष अवश्य लगाएं।
 भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि वृक्षारोपण अभियान में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल,संजू सुभाष राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,चेयर मैन सरिता गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ राना रणधीर सिंह,सुमन पाण्डेय,डाक्टर रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया, अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,दीपक तिवारी,रिंकल सिंह रघुवंशी,डॉ संतोष सिंह,डॉ विनोद कुमार,डॉ अमित त्रिपाठी,नन्द कुमार तिवारी राना,गौतम उपाध्याय,अशोक उपाध्याय,अमर नाथ सिंह,आदर्श चौधरी,ओम प्रकाश गोस्वामी,अभिमन्यु अग्रहरि,अतुल द्विवेदी,प्रत्युष त्रिपाठी सहित सभी मण्डल अध्यक्ष गण ने वृक्षारोपण किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने