मुख्यमंत्री ने गुजरात के मोरबी में पुल टूटने की
दुर्घटना से हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

लखनऊ: 30 अक्टूबर, 2022


    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुजरात के मोरबी में पुल टूटने की दुर्घटना से हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने इस दुर्घटना को अत्यन्त दुःखद बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने