आज जनपद गोंडा के गांधी पार्क टाउन हॉल में संगठन विशिष्ट कारसपांडेड महिला उत्थान समिति ने किया बीसी सखी का बैठक।
जिला स्तर के समस्त बीसी सखी के संगठन विशिष्ट कारसपांडेड महिला उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में महिलाओं के उत्थान बीसी सखियों के कार्य के बारे में जागरूक किया गया और रंजना सिंह पीसी सखियों को सर्टिफिकेट आईडी कार्ड पहना कर सम्मानित किया बैठक की अध्यक्षता मैं जिला अध्यक्ष किरण पांडे जिला संरक्षक दुर्गेश पांडे के निर्देश में किया गया। जिसमें लगभग 300सखी शामिल हुई चर्चा की मुख्य बिंदु बीसी सखियों के 8 सूत्रीय मांगों को सरकार से पूरा करने के लिए एक साथ आवाज उठाई उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी समस्त मांगों को पूरा करने को समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय मिश्रा से मांग की और समिति ने मांगों को पूर्ण करने के लिए वादा किया गोंडा जिला के लगभग 300 से ऊपर बीसी सखियों ने 16 ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सचिव ने मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय मिश्रा सचिव रंजना सिंह संरक्षक सतपाल सिंह संगठन मंत्री हरिनाम मिश्रा जिला संरक्षक दुर्गेश पांडे जिला पदाधिकारी किरण नीतू आरती सायरा बानो जिला कोषाध्यक्ष रेखा चौरसिया स्वाति रक्षा देवी प्रियंका पूनम राम नरेश गुप्ता सत प्रकाश मिश्रा अतुल श्रीवास्तव अशोक तिवारी आज सहयोगी गण उपस्थित रहे।
बीसी सखियों का 8 सूत्रीय मांग।
1 बीसी सखियों को गांव में ही कामन सर्विस सेंटर की आईडी प्रदान की जाए साथ ही आधार कार्ड बनवाने एवं करेक्शन करने की सुविधा प्रदान की जाए।
2 बीसी सखी को राष्ट्रीय बैंक से जोड़ा जाए जिसमें कमीशन का पूरा पैसा मिले।
3 एटीएम से पैसा निकालने लिमिट 10000 से 40000 की जाए।
4 मशीन वापस करके सभी को लैपटॉप उपलब्ध कराया जाए जिसमें अन्य कार्य करके आमदनी बढ़ाई जा सके।
5 बीसी सखियों को 500000 तक हेल्थ बीमा होना चाहिए
6 बीसी सखियों की कम से कम दो लाख नगद सहायता प्रदान की जाए
7 बीसी सखियों के 75000 माफ किए जाए जिसमें हमें आर्थिक मजबूती मिलेगी
8 बीसी सखियों को मनरेगा मजदूर की पैसा निकालने का आदेश प्रदान किया जाए।
गोंडा धानेपुर से अशोक कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने