जौनपुर। रैली निकाल कर पोषण माह का शुभारंभ

जौनपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा पोषण अभियान के अन्तर्गत माह सितम्बर को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह 01 सितम्बर से शुरु होकर 30 सितम्बर तक चलेगा। राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत हेतु कलेक्ट्रेट से रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय पोषण माह की थीम ‘‘सशक्त, सबलनारी, साक्षर बच्चा, स्वस्थ भारत’’ है। राष्ट्रीय पोषण माह में 05 विभागों-बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, खाद्य एवं रसद तथा ग्राम विकास विभाग द्वारा मिलकर काम किया जाएगा।  

इस माह पोषण पंचायत, पोषण वाटिका का निर्माण, स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा, गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय पोषण माह में महिला एवं स्वास्थ्य, बच्चा और शिक्षा-पोषण भी पढ़ाई भी, लैंगिक संवेदनशीलता जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत 25 सितम्बर से 30 सितम्बर तक व जन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जनपद में सभी 5321 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर माह सितम्बर में प्रत्येक दिन स्वास्थ्य एवं पोषण से सम्बन्धित कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 आर0बी0 सिंह, तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर मनोज कुमार वर्मा उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने