डायट प्राचार्य ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

प्रा० वि० रेवाई में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की 


       गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों 
अम्बेडकर नगर। डायट प्राचार्य मनोज कुमार गिरि द्वारा परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण का क्रम जारी है। शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों के अधिगम स्तर को सुधारने के लिए, उपचारात्मक शिक्षण के लिए, निपुण भारत मिशन एवं स्कूल रेडिनेश के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जलालपुर ब्लॉक में परिषदीय विद्यालयों का  औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालयों में मिड डे मिल की गुणवत्ता,दीक्षा ऐप के प्रयोग की स्थिति, विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ाने की तकनीकी आदि का निरीक्षण किया गया। प्राचार्य द्वारा  जलालपुर ब्लॉक के सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर मोहिबपुर का निरीक्षण किया गया, जहां पर कार्यरत प्रधानाध्यापक फ़िरदौस अख्तर द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति सही ढंग से कार्य करने के लिए प्राचार्य द्वारा प्रशंसा की गई ।उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर मोहिबपुर का निरीक्षण किया गया। यहाॅ प्रधानाध्यापिका द्वारा अपने दायित्व व कर्तव्यों का पालन सही ढंग से किया जा रहा है। 

प्राचार्य द्वारा प्रधानाध्यापिका की सराहना  करते निर्देशित भी किया कि और बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है।  प्राथमिक विद्यालय सोहुगुपुर में प्रधानाध्यापिका, सहायक अध्यापिका एवं शिक्षा मित्रों को उपचारात्मक शिक्षण में लापरवाही बरतने पर चेतावनी दी गई तथा बच्चों की कम उपस्थिति पर प्राचार्य द्वारा नाराजगी जताई गयी।  प्राथमिक विद्यालय रेवाई में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वहां के  सहायक अध्यापक एवं शिक्षा मित्र को चेतावनी दी गई की कम से कम 85 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाय तथा शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। वहां की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका जो आकस्मिक अवकाश पर थी, मिड डे मील का रजिस्टर अपूर्ण था। इस पर प्राचार्य द्वारा नाराजगी व्यक्त व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डायट प्रवक्ता राकेश कुमार वर्मा, श्याम बिहारी बिंद, डॉ. सुरेश कुमार साथ थे।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने