संपूर्ण समाधान दिवस सभी तहसीलों में हुआ आयोजित

गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों 
मो०नं०- 9838411360
अम्बेडकरनगर,19 सितम्बर 2022l  जनसमस्याओं के निराकरण हेतु कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी तहसीलों में किया गया। 
    तहसील भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।तहसील दिवस में जो भी शिकायत आए उनका निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें। 
  भीटी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 108  शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 03 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया तथा शेष  शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।इस दौरान मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी भीटी, क्षेत्राधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
      तहसील जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष कुल 53 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 02 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। 
   तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर  उप जिलाधिकारी आलापुर के समक्ष 33( राजस्व विभाग 17, पुलिस विभाग 02, विकास विभाग 10 अन्य 04) शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए । जिसमें से 03 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
    तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल 26 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 06 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया।शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।
  तहसील अकबरपुर के संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष कुल 51 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 04 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष  शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

खबरों व विज्ञापन को प्रकाशित करने के लिए सम्पर्क करे- 9838411360

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने