जौनपुर। हौसला बुलंद बदमाशों ने सरे बाजार तमंचा लेकर एक व्यक्ति को दौड़ाया, मची अफरातफरी

एक बदमाश को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ जारी

जौनपुर। नगर कोतवाली अंतर्गत ओलंदगंज के व्यस्ततम क्षेत्र में गुरुवार के दिन लगभग 2 बजे हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को खुलेआम तमंचा लेकर दौड़ा लिया। जिस समय यह घटना हुई थी उस समय बाजार में भगदड़ मचने से अफरा-तफरी मच गई।
          
इस दौरान गश्त कर रहे सरायपोख्ता चौकी के सिपाही आशीष साहनी और श्यामजी भारती दोनों सिपाहियों ने दौड़ा कर एक बदमाश को धर दबोचा। बदमाशों ने घटना को किस मक़सद से अंजाम देने आए थे उसका पता पुलिस लगा रही है। बदमाश के पकड़े जाने की सूचना पर चौकी प्रभारी चौकी सरायपोख्ता अरविंद कुमार सिंह सहयोगी जवानों संग मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना के कारणों का पता कर रही है। पुलिस दूसरे फरार बदमाश को खोज रही है। वहीं पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही थी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने