विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, सदमे से बडे़ पिता की भी मौत

विवाहिता की माँ ने बेवाना थाने में हत्या की दी तहरीर 

        गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
अम्बेडकरनगर।  बेवाना थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में जहर खाने से विवाहिता की मौत हो गई। इसके बाद वहां मायके पक्ष की तरफ से पहुंचे बड़े पिता ने कहासुनी के बीच सदमे से दम तोड़ दिया।
पति के अनुसार जहर खाने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि विवाहिता की मां ने दहेज के लिए जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मानिकपुर गांव में शनिवार शाम मनोज कुमार की पत्नी ममता (30) की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। ससुरालीजनों के मुताबिक ममता ने किसी कारण से विषाक्त पदार्थ खा लिया। बेवाना सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही ममता की मौत हो गई।
इस बीच ममता की मौत की खबर उसके मायके वालों तक पहुंच गई। सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के छीटेपट्टी निवासी ममता की मां ऊषा देवी, चचेरा भाई दुर्गेश उपाध्याय, बड़े पिता शेरबहादुर उपाध्याय मानिकपुर गांव पहुंचे। यहां पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी बीच शेरबहादुर (65) को हार्टअटैक पड़ गया। इससे वे गिर पड़े।
विवाहिता के मायके पक्ष के अनुसार ससुरालियों द्वारा धक्का देने से गिरने के चलते शेरबहादुर बेहोश हो गए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात एएसपी संजय कुमार राय सीओ सिटी सुरेश कुमार मिश्र के साथ गांव पहुंचे और मनोज व परिजनों समेत पड़ोसियों से पूछताछ की। एसओ बेवाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पति, सास, देवर व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दहेज के लिए हत्या का आरोप
विवाहिता की मां ऊषा देवी ने बेवाना थाने में तहरीर देकर पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि दहेज के लिए अक्सर मेरी पुत्री को पति मनोज कुमार, देवर रोहित, ननद सोनी, ससुर आशाराम व सास सुमित्रा आदि पीटते थे। 10 सितंबर को भी उसकी पुत्री की सभी ने पिटाई की। इसके बाद विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इससे पुत्री की मौत हो गई।
खबरों व विज्ञापन को प्रकाशित करने के लिए सम्पर्क करे- 9838411360

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने