जल ही जीवन हैं पर संगोष्ठी का आयोजन जनपद की सभी 9 ब्लाकों में भाजपाइयों ने किया

पेयजल की समस्या को ध्यान में रखकर, पानी की कमी न हो इसके लिए सरकार गाँवों से लेकर शहरों तक करवा रहीं हैं अमृत सरोवर का निर्माण

गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों 9838411360
अम्बेडकरनगर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा की सरकार देश हित और समाज की चिंता हमेशा से करती रही है।मोदी ने भारत की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए आने वाले समय में पेय जल की समस्या को ध्यान में रखकर पीने के पानी की कमी नहीं हो इसके लिए शहरों से लेकर गांवों तक अमृत सरोवर निर्माण कार्य करवा रही है।
          उपरोक्त विचार भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने विकास खंड बसखारी में जल जीवन गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वृहद स्वच्छता और जल संरक्षण अभियान चला कर देश के साथ साथ समाज के भी कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं।कहा कि भाजपा सबके कल्याण की योजना के साथ ही देश को समृद्धशाली बनाने के अभियान में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने जन सामान्य से जल संरक्षण अभियान में सहभागिता निभाने का आवाहन किया।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह न
 भी शामिल रहे।
       विकास खण्ड अकबरपुर में आयोजित जल ही जीवन पर आधारित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष शिव नायक वर्मा ने व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि पहले 24 लाख तालाब हुआ करता था।लेकिन आज तालाबों की संख्या घट कर 5 लाख रह गई है।तालाबों की घटती संख्या के कारण देश की बढ़ती 135 करोड़ जन संख्या के सामने पानी की समस्या आ सकती है।पानी की समस्या देश वासियों को न हो इसी  लिए भाजपा सरकार सरोवरों की निर्माण और जल संरक्षण की कार्यक्रम को चलाया है।
            गोष्ठी को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि जल संरक्षण के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार की महत्व पूर्ण योजना पानी बचाएं हरियाली बढ़ाएं,खुशहाली लाएं की अभियान को आगे बढ़ाने और जल संरक्षण एवम संचय हेतु आगे बढ़कर जागरूकता अभियान चलाने का आवाहन किया। डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा जनपद की सभी 9 विकास खण्डों में जल ही जीवन अभियान अंतर्गत संपर्क और गोष्ठी कर रही।उन्होंने कहा कि यदि हम कुओं, तालाब और पोखरों में योजना बना कर जल संचय नहीं किया तो हमारी आने वाली संतानों को पीने का पानी नहीं मिल पायेगा और न ही हम खेतों में अपनी फसल उगा सकेंगे।गोष्ठी का संचालन जल ही जीवन अभियान के कोर्डिनेटर राजीव तिवारी ने किया।आभार गोष्ठी के संयोजक जिला मंत्री विनय तिवारी ने व्यक्त किया।गोष्ठी में मुख्य रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,डाक्टर संतोष सिंह,कमलेश मौर्य,मनोज मौर्य,मंडल अध्यक्ष रवि सिंह चौहान,गौरव श्रीवास्तव,सदा राम वर्मा,राजकुमार सेठ,मण्डल मीडिया प्रभारी उमा शंकर सिंह,अमित सिंह,क्षत्र पाल यादव,सचिन आजाद पाण्डेय,दीपक निषाद,हरि ओम तिवारी,अजय श्रीवास्तव,सुधीर श्रीवास्तव,प्रेम चंद गुप्ता,हितेंद्र सिंह,प्रिंस पाठक शामिल रहे।
               विकास खण्ड टांडा में जल संचयन और जल संरक्षण गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि आज समय की मांग है कि पानी को बचाने का जन आन्दोलन चलाया जाए।उन्होंने कहा कि बूंद बूंद से गागर भरती है और कई गागरों से सागर भरता है।इस लिए प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए।उन्होंने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण का शपथ भी दिलाया।
      जल ही जीवन अभियान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू ने बताया कि जनपद की सभी 9 विकास खण्डों में गोष्ठी और जन सम्पर्क का अभियान भाजपा कार्यकर्ता चला रहे हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने