उत्तर प्रदेश सम्पूर्ण भारत में नंबर एक पर हैं- डा० मिथिलेश त्रिपाठी

गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों 9838411360
अंबेडकरनगर।  सेवा पखवाड़ा अंतर्गत बुधवार को जनपद में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत सरोवर के निर्माण में सहयोग का अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया।जिसके लिए जनपद की सरोवरों में श्रम दान की योजना जिला भाजपा ने तय कर जिम्मेदारी सौंपी थी।
        अमृत सरोवर अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र की पहाड़पुर टड़वा में अमृत सरोवर निर्माण में सहयोग कर वृक्षारोपण कार्य किया। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश सम्पूर्ण भारत में नम्बर एक पर है।कहा कि उत्तर प्रदेश में कुल 8462 अमृत सरोवरों का निर्माण हो चुका है।उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जनपद में 75 से अधिक तालाबों की खोदाई कर उसके चारो तरफ चबूतरा और रैम्प बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों और जलीय जीव व्यवसाय से किसानों को काफी लाभ होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व जिला महामंत्री अमर नाथ सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव,प्रधान आज्ञा राम राजभर,अजय श्रीवास्तव,हितेंद्र सिंह,के सी त्रिपाठी शामिल रहे। 
          भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर में सहयोग कर सेवा कार्य करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व प्रत्याशी कपिल देव वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल,सुभाष राय,ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह,अनिल वर्मा मौसम,गौरव सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,दीपक तिवारी,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,विकास मोदनवाल, अनन्त राम मिश्र,जिला पंचायत सदस्य श्री कांत कन्नौजिया,दशरथ यादव,प्रहलाद वर्मा,प्रकाश चंद्र शुक्ल,डॉ शिव पूजन वर्मा,आदर्श चौधरी,राजेश सिंह बबलू,अमित गिरि,रण विजय सिंह,दिलीप तिवारी, सुनील गुप्ता, चंद्र मणि द्विवेदी,डाक्टर जगन्नाथ,राजन दुबे, आनन्द सिंह,हिमांशू मिश्र आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने