मिर्जापुर। गडौली धाम (काशी क्षेत्र) में इन दिनों अखंड संकीर्तन चल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव के दर्शन के लिए आ रहे हैं।
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur ›   Tricolor Will Be Given To Every House, Cow Will Be Given To Every House

हर घर तिरंगा, हर घर गाय का दिलाया जाएगा संकल्प

Varanasi Bureauवाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:33 PM IST
Tricolor will be given to every house, cow will be given to every house
विज्ञापन
ख़बर सुनें
 
मिर्जापुर। गडौली धाम (काशी क्षेत्र) में इन दिनों अखंड संकीर्तन चल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव के दर्शन के लिए आ रहे हैं।

बाल कुंदन फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सावन की पूर्णिमा पर कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को हर घर तिरंगा और हर घर गाय का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही उपस्थित लोगों से संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर भी करवाया जाएगा। बाल कुंदन फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रदेश भाजपा के सहप्रभारी सुनील ओझा का कहना है कि हर घर में गाय होनी चाहिए। इससे कृषि भी बढ़ेगी और आत्मनिर्भरता भी। गडौली धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ ही जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का क्रम जारी है। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश दुबे व अन्य मौजूद थे। कोतवाली वार्ड में हुआ तिरंगे का वितरण : नगर के कोतवाली वार्ड में शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभासद, मोहल्ला समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। वार्डों के लोगों, सभासद, मोहल्ला समिति के सदस्यों को हर-घर तिरंगा लगाने के लिये प्रेरित भी किया। साथ ही तिरंगे का वितरण भी किया गया। कई वार्डों में जाकर लोगों से हर में घर तिरंगा लगाने की अपील भी की। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में भाग लेकर हर घर तिरंगा लगाकर इस राष्ट्रीय उत्सव को मनाना हमें जोरशोर से मनाना चाहिए। इस मौके पर सभासद कृष्ण मोहन, पूर्व सभासद डॉ. सुरेश कसेरा, पूर्व सभासद बद्री गुप्ता, महेश वर्मा, विष्णु दयाल कसेरा, नायकु कसेरा, बालगोविंद, पप्पू पंजाबी, बचउ कसेरा, अशोक कसेरा, अनूप कुमार, मंटु कसेरा, अश्वनी कसेरा, जिला स्वच्छता प्रभारी संजय सिंह, जिला संयोजक हिमांशु केशरवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अदलहाट : प्राथमिक विद्यालय टेडुआ में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक आदेश पांडेय ने कहा कि पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। बताया कि इसके लिए 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस आंदोलन का हिस्सा बना जा सकता है। इस अवसर पर बच्चों स्कूल में फूलों और विभिन्न सामग्री से भारत का नक्शा बनाया। इस अवसर पर प्रियंका खन्ना, सीमा सिंह भारती, प्रेमांशु पाल, विमला देवी सहित विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे। जमालपुर : खंड विकास अधिकारी जमालपुर शैलेंद्र सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव पर गांवों में 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए सचिवों को निर्देशित किया। बीडीओ ने ग्रामीणों को समय से गांवों में तिरंगा झंडा उपलब्ध कराने को कहा। विकास खंड में चयनित अमृत सरोवरों पर हर हाल में दस अगस्त तक ध्वजारोहण स्थल का निर्माण कराये जाने को कहा। बीडीओ ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान एडीओ आईएसबी अजय प्रताप सिंह, एडीओ कोआपरेटिव कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, सचिव अनिल कुमार, राजेश पांडेय, रोहित सिंह, आलोक यादव मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने