संतोष कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या विधानसभा रिपोर्टर
अयोध्या,

शहर में बढ़ती बंदरों की संख्या और उनका आतंक बना गंभीर समस्या।

राम नगरी अयोध्या में प्राचीन काल से यहां पर लाल मुंख वाले बंदर रहे हैं जिसे हिन्दू धर्म के  सनातनी लोग  बजरंगी बली के रूप में देखते हैं ।
बाहर से आये श्रद्धालु इन लाल मुंख वाले बंदर को फलों के साथ उन्हें भींगे चने खिलाते हैं। इन बंदरों की संख्या समयानुसार बढ़ती जा रही है। आज इन बंदरों की बढ़ती संख्या अब एक गंभीर समस्या बन गई है। बंदरों की संख्या इतनी ज्यादा होने के कारण स्कूल आने जाने वाले छात्र और छात्राओं के साथ तमाम आने जाने वाले लोगों को भी उनसे समस्या हो रही है। शहर में आयेदिन स्कूलों के बच्चों को ये बंदर दौड़ाते हैं साथ ही सुबह प्रातः काल टहलने वाले लोगों पर भी ये बंदर हमला करते है। बंदरों द्वारा लोगों को दौड़ाना उन पर हमला करना ये आये दिन शहर में कहीं न कहीं होता रहता है। हिंदी संवाद न्यूज अयोध्या में बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक से लोगों को होने वाली समस्या के बारे में बराबर लोगों को सूचित करता चला आ रहा है पर स्थानीय प्रशासन इस समस्या पर अपना ध्यान नहीं केंद्रित कर रहा है। बंदरों की बढ़ती संख्या और उनका आतंक अयोध्या जिला की प्रमुख समस्याओं में एक गंभीर मामला है जिस  पर स्थानीय प्रशासन को ध्यान देना होगा और इन बंदरों को पकड़ कर किसी जंगल में छोड़ने व उनकी बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए विशेष योजना बनानी होगी  नहीं तो आने वाले समय में शहर के स्थानीय लोगों के साथ साथ अयोध्या में बाहर से आये श्रद्धालुओं को इन बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक का सामना करना पड़ेगा। जिससे यहां पर आने वाले दिनों में एक गंभीर समस्या प्रशासन के लिए बनेगी ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने