*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न*
*हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए शासन द्वारा नियुक्त किया जाएगा नोडल अधिकारी*
दिनांक-6 अगस्त 2022

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं स्वतंत्रा दिवस की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद में प्रत्येक घरों/सरकारी भवनों पर 13 से 15 अगस्त तक 4 लाख 89 हजार तिरंगा फहराया जाना हैं। 11 से 17 अगस्त तक प्रतिदिन विभिन्न राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन शहीद स्मारकों/स्थलों पर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रीय धुन का वादन किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा शहीद स्मारक/ स्थलों पर विशेष साफ-सफाई स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक विद्यालयों/इंटर कॉलेजों में प्रभात फेरी, निबंध, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। अमृता सरोवर पर मा॰ जनप्रतिनिधिगण को आमंत्रित करते हुए झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन, प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 75-75 पौधों का रोपण, युवा मंगल दल द्वारा मिनी मैराथन, कृषि विज्ञान केंद्रों पर प्रगति कृषकों को सम्मानित किया जाएगा। सभी प्राइवेट वाहनों/सरकारी वाहनों पर तिरंगा स्टीकर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले स्तर पर बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें की राष्ट्रभक्ति संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत सभी विभाग तिरंगा का वितरण 3 दिन के भीतर सुनिश्चित करे। प्रत्येक घरों में तिरंगा झंडा मानक अनुरूप लगे इसके लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तिरंगा निगरानी समिति का गठन किया गया है इसमें की ग्राम प्रधान, लेखपाल, सचिव,आंगनवाड़ी, आशा सदस्य रहेंगे। तिरंगा निगरानी समिति यह सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक घरों में गरिमा एवं सम्मान के साथ तिरंगा झंडा फहराया जाए। आम जनमानस के लिए प्रत्येक ब्लॉक को पर झंडा वितरण केंद्र बनाए जाएंगे। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए शासन से नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उनकी निगरानी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना,मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योति गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

उमेश चंद्र तिवारी
9129813351
 बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने