बीकापुर: चकमार्ग कब्जेदारों के आगे तहसील प्रशासन बौना, शासन से की शिकायत
 ▪️राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से चक मार्ग पर पर हो रहा अवैध निर्माण 
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#बीकापुर_अयोध्या 
============= योगी सरकार का बुलडोजर भले ही सरकारी भूमि कब्जा करने वालों के ऊपर चल रहा हो लेकिन इसका असर बीकापुर तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते तहसील क्षेत्र के मैहर कबीरपुर गांव में कतई नहीं है। जिसके चलते मैहर कबीरपुर में अवैध कब्जेदारों के हौसले बुलंद हो गए हैं तथा गांव सभा की आरक्षित चकमार्ग पर अवैध कब्जा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
     बीकापुर तहसील क्षेत्र के मैहर कबीरपुर गांव निवासी शेर बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री, राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश, एसडीएम को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है। 
कि गांव में स्थित चकमार्ग संख्या 459 ग्रामीणों के आवागमन के लिए सुरक्षित है। जिसकी पैमाइश राजस्व लेखपाल द्वारा किया भी जा चुका है। इसके बावजूद गांव के विपक्षी द्वारा चक मार्ग पर अवैध ढंग से अतिक्रमण कर मुर्गी फार्म का निर्माण किया जा रहा है। लोगों का आवागमन सुचारू रूप से करने के लिए चक मार्ग से अवैध कब्जा हटाया जाना चाहिए। 
    शिकायतकर्ता ने अवैध कब्जा रुकवाने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, बीकापुर को प्रार्थना पत्र दिया है। उसके बावजूद भी निर्माण कार्य बंद नहीं हो सका है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक अवैध कब्जेदारों से मिले हुए हैं तथा उन्हीं के संरक्षण में गांव सभा की चकमार्ग पर अवैध कब्जा हो रहा है।
      उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है, जांच हो रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने