मथुरा ।। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा डॉक्टर्स डे पर भास्कर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नेशनल हाईवे मथुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया | संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा भास्कर सुपर स्पेशलिस्ट के निर्देशक डॉ भास्कर तिवारी के द्वारा अपनी मेडिकल सेवाओं के द्वारा विभिन्न स्तरों पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क सेवा दिए जाने के लिए आज डॉक्टर्स डे पर निर्देशक डॉक्टर भास्कर तिवारी को सम्मानित किया गया है | महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा हमारी समिति पिछले साल 2000 डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को सम्मानित कर चुकी है | इस अवसर पर डॉक्टर भास्कर तिवारी ने सम्मानित करने लिए समिति का आभार व्यक्त किया और आने वाले समय में और भी पहले से अधिक जरूरतमंद और गरीब लोगों की सेवा का वायदा किया | इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ,चंदा ग्रीन्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नवरत्न सिंह, मनोज कुमार, अखिलेश गौड़ मुख्य रूप से शामिल  रहे |                                                                              
 राजकुमार गुप्ता

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने