बलरामपुर//आज मंगलवार को स्थानीय बिशुनापुर भगवतीगंज, बलरामपुर में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसियेशन (उपजा) बलरामपुर इकाई की एक बैठक त्रिपाठी रेस्टोरेंट बिशुनापुर बलरामपुर में दोपहर 2 बजे आयोजित की गई।
उपजा के इस बैठक में दर्जनों पत्रकार उपस्थित हुए। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार व उपजा के संरक्षक रामकुमार मिश्र व कार्यक्रम संचालन वरिष्ठ पत्रकार व उपजा के सदस्य अखिलेश्वर तिवारी ने की।
   कार्यक्रम में बोलते हुए उपजा जिलाअध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र ने आये हुए सदस्यों से कहा कि हमे पत्रकारिता की गरिमा को बनाये रखते हुए जनहित व समाज हित मे कार्य करें। 
साथ ही उपजा संगठन से पत्रकारों को जोड़ते रहें संगठन को मजबूत बनाने में सभी लोग सहयोग करें। उपजा जिला कार्यसमिति की बैठक में वार्षिक सदस्यता, नए सदस्यों के जोड़ने,वर्ष 2022 के लिए नई कार्यसमिति के गठन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गयी। सत्य प्रकाश शुक्ल,कमलेश त्रिपाठी,आनंद प्रकाश मिश्र, उमेश चंद्र तिवारी,संतोष शुक्ल,राहुल कुमार, शिवांशु शुक्ल,माताप्रसाद , सन्तोष पाण्डेय,  अमित कुमार, विशाल सिंह, राहुल रतन ,  अंकुर मिश्र, दामोदर शुक्ल, अनिल कुमार पाठक, सन्तोष शुक्ल आदि पत्रकार बन्धु  उपस्थित रहे।
      उक्त बैठक का संचालन महामंत्री रामकुमार मिश्र ने सफलता पूर्वक किया तथा  अध्यक्षता  अध्यक्ष  आनन्द प्रकाश मिश्र ने किया।
     बैठक में प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य कमलेश कुमार त्रिपाठी  उपस्थित रहे।

उमेश चंद्र तिवारी
9129813351
हिन्दीसंवाद न्यूज़ 
बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने