जौनपुर। परिजनों को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट

नगदी जेवर लूटकर फायरिंग करते हुए फरार 

दो लोग गंभीर रूप से जख्मी जिला अस्पताल में भर्ती


जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव में आधी रात को घर में परिजनों को असलहे के दम पर बंधक बनाकर बदमाशो ने जमकर लूटपाट की। इस दौरान लुट डकैती का विरोध करने पर दो लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लूटपाट करने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सम्मोपुर गांव में आधी रात को आधा दर्जन से अधिक बदमाश असलहा  व धारदार हथियार लेकर रामआसरे के घर पहुंचे और असलहे के दम पर आतंकित करते हुए महिलाओं को पीटते हुए एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान मंत्ररा देवी, डिंपल व रोशनी के जेवर छीन लिए, इस दौरान परिवार के सभी सदस्य जग गये और लूटपाट का विरोध करने पर राम 50 वर्षीय रामआसरे  व 48 वर्षीय महेंद्र कुमार को पीटकर जख्मी कर दिया। जिसमें महेंद्र कुमार का हाथ टूट गया। रामआसरे का सर फट गया, दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके बाद बदमाशों ने जमकर लूटपाट की घर में रखे जेवर नगदी छीन कर फायरिंग करते हुए  फरार हो गए। घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। 12 बजे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राम आसरे व महेंद्र को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ दोनों की हालत नाजुक बनीं हुई है घटना को लेकर गांव में दहशत बना हुआ है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने