जौनपुर। हंसराज जगनंदन जगई यादव के पुण्यतिथि पर सपा प्रमुख पहुंचे बरसठी 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खुआवां में स्वर्गीय हंसराज जगनंदन जगई यादव के पुण्यतिथि के अवसर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगसभग दो बजे युवा सपा नेता के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर यज्ञ अनुष्ठान में सम्मिलित हुए। बता दें कि स्थानीय विकास खंड के खुआवाँ गांव में युवा सपा नेता कर्मानंद यादव के  पिता स्वर्गीय हंसराज जगनंदन (जगई) यादव की पुण्यतिथि पर पंचशील महायज्ञ का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया था। तय निर्धारित कार्यक्रम पर लगभग 2:00 बजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव कर्मानन्द के घर पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय हंसराज जगनंदन यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर महायज्ञ में सम्मिलित हुए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए समस्त जौनपुर की जनता को धन्यवाद किया। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहली सरकार है जो दूध दही पर टैक्स लगा रही है। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ पर चढ़ाए जाने वाले दूध पर टैक्स लगाया गया है। इतना ही नहीं ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा देश की सबसे बड़ी परियोजना का उद्घाटन पीएम करते हैं। लेकिन उसकी पोल पहली बरसात में खुल जाती है ,गड्ढों में गाड़ियों के एक्सीडेंट हो रहे हैं। सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि 22 करोड़ लोगों ने फार्म भरे मगर सिर्फ सात लाख लोगों को ही नौकरी मिल सकी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अग्निवीर जैसी टेंपरेरी नौकरी निकाल रही है, ये व्यवस्था मजबूत देशों में लागू होती है। उन देशों में जहां बाहर से ज्यादा खतरा नहीं रहता। भारत का नौजवान परमानेंट नौकरी खोज रहा है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर मामले में आंदोलन कर रहे छात्रों को चिन्हित कर निशाना बनाया गया है। पुलिस की मिलीभगत से कुछ वर्ग के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को सदन में उठाएंगे। सरकार इस देश में नौजवानों को वर्दी नहीं पहनाना चाहती ,बल्कि सरकार उनके सपनों को तोड़ना चाहती है। अखिलेश यादव ने बताया कि पार्टी 2024 की तैयारी में जुट गई है इसलिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। शीर्ष स्तर से लेकर बूथ स्तर तक तैयारी की रूपरेखा बना ली गई है। जनता से ग्राउंड लेवल पर कांटेक्ट किया जा रहा है। सरकार से हर वर्ग परेशान है, उद्योगपति विश्व में चौथे सबसे अमीर आदमी हो गए हैं, लेकिन किसानों के लिए खाद डीएपी महंगी हो गई है सिलेंडर महंगा हो गया है नौजवानों के लिए नौकरी नहीं है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने