विकाश निषाद ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट 
जलालपुर अंबेडकर नगर । भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के निज आवास पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी का माला पहनाकर स्वागत किया गया । आपको बता दे कि भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के आवास पर पार्टी के दिशा निर्देश अनुसार बूथ के प्रभारियों को प्रशिक्षित किया गया और बूथ विजय अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश और केंद्र सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा किए जा रहे महिला सशक्तिकरण आदिवासी और दलित उत्थान समेत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभों को जनता के बीच ले जाने की आवश्यकता पर बल दिया। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाने का जिक्र करते हुए कहा कि जमीन से जुड़े हुए लोगों के शिखर तक पहुंचने की कहानी केवल भाजपा सरकार शासन में ही देखने को मिल सकती है।
 विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि शक्ति केंद्र और बूथों को मजबूत करते हुए भाजपा को फिर से केंद्र में सत्ता में लाने का काम कार्यकर्ता करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र एवं संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल कसौधन ने किया। 
   वही जलालपुर नगर के शक्ति केंद्र आर्य कन्या और जलालपुर मध्य के बूथों पर बूथ कमेटी के साथ बैठक कर बूथ समीक्षा भी किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुभाष चंद्र राय, वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रकाश यादव , जिला मंत्री पंकज वर्मा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, जिला संयोजक सोशल मीडिया सास्वत मिश्र, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सचिन आजाद पांडे, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, किसान मोर्चा जिला मंत्री नीरज विश्वकर्मा,नगर महामंत्री शिव कुमार सोनी, नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, सुशील अग्रवाल, आशाराम मौर्य, नगर मंत्री रोशन सोनकर, रामवृक्ष भार्गव, अमित मद्धेशिया, सतनाम सिंह,कार्यालय प्रभारी दिलीप यादव, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद मौर्य, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गोड, अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष संजय सोनकर उर्फ टाइगर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा गुप्ता, विधानसभा आईटी संयोजक शिवम आर्य,विधानसभा सोशल मीडिया विपिन पांडे, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष आशीष सोनी, सेक्टर प्रभारी बेचन पांडे, शिवराम मिश्र, सुरेश गुप्त, मीसम रजा, सेक्टर संयोजक शीतल सोनी, दीपक गोयल, मनोज पांडे नगर महामंत्री किसान मोर्चा , रक्षा राम कनौजिया, बूथ अध्यक्ष बसंत चौरसिया, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र सोनी, बूथ अध्यक्ष दिनेश गुप्त , बूथ अध्यक्ष अखिलेश जयसवाल, विनय  मिश्र , केशव श्रीवास्तव, नगर मीडिया प्रभारी विवेक सोनी, दीपक त्रिपाठी,अशोक उपाध्याय, संदीप यादव, उमाकांत तिवारी, शोरभ मिश्र, अशोक उपाध्याय , मन बहार पाठक, लव कुश तिवारी, गौतम , अजीत निषाद आदि बूथ विजय अभियान कार्यक्रम एवं बूथ भ्रमण के दौरान मौजूद रहे।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने