जौनपुर। पुलिस ने दो महिला समेत पाँच शातिर गोवंशीय तस्करों को किया गिरफ्तार
 

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मंगलवार को खेतासराय पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की। थानाध्यक्ष खेतासराय यजुवेंद्र सिंह की पुलिस टीम ने क्षेत्र के रानीमऊ गांव के पास से सघन घेराबंदी करके पाँच शातिर गोवंशीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया है कि हमारे साथ मो0 आजम पुत्र स्व0 शोएब निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर, अबूजर पुत्र अबूसाद निवासी रानी मऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर व हलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर भी थे जो भाग गए। शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में गोकशी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर ले आकर मु0अ0सं0 109/2022 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व मु0अ0 सं0 110 / 2022 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट व मु0 अ0 सं0 111/ 2022 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने