मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर। पौराणिक काल से ही है योग विद्या के साक्ष्य- आलोक गुप्ता

सिटी पब्लिक स्कूल में ब्लाक प्रमुख सहित महिलाएं व  पुरुष ने किया योगाभ्यास -
 
मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को कस्बे में स्थित सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में चेयरमैन, सभासद, शिक्षक व नगर के लोग सहित नन्हे मुन्ने बच्चों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान योग गुरु ने  बताया कि योगासन से शक्ति शरीर में लचीलापन और आत्मविश्वास विकसित करने में मदद मिलती है। इस मौके पर सभी लोगों ने  ब्रजासन , नौकासन, गोमुखासन, मकरासन, मुक्तसन, अनुलोम- विलोम, सूर्य नमस्कार इत्यादि योग का अभ्यास किए। 


इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक व सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू)  ने कहा कि योग की विद्या के साक्ष्य पौराणिक काल है," सिंधु घाटी सभ्यता" में भी इसके उदाहरण देखे गए हैं। इस विद्या के प्रवर्तक भगवान शिव को माना जाता है। योग के 84 हजार आसन बताए गए हैं। भगवान शिव ने योग की प्रथम शिक्षा माता पार्वती को दी थी। ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह (फंटू)ने कहा कि योग ध्यान और स्वास को जोड़ता है, जो दोनों के मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है योगाभ्यास शारीरिक जागरूकता में सुधार करता है, जो पुराने तनाव को कम करता है, मन को शांत करता है।

 ध्यान केंद्रित करता है,और एकाग्रता में सुधार करता है। आर्किटेक्ट उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि आज विश्व भर में लोग स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास कर रहे हैं। योग का महत्व कोरोना काल में और अधिक बढ़ गया। जब कोविड-19 के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते थे। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए घर पर ही योगाभ्यास किया करते थे। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य को देखते हुए उमाशंकर गुप्ता के द्वारा योगाभ्यास करने आए लोगों के लिए शहद युक्त नींबू पानी का इंतजाम किया गया। इस मौके पर चेयर मैन शिव गोविंद साहू, पूर्व पालिकाध्यक्ष कपिल मुनि ऊमर वैश्य,मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनय सिंह ( पिंटू ), नगर मंडल उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता व उमाशंकर गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा ( नाटे गुरु), महामंत्री रंजीत भोजवाल, , राजकुमार नेता, शिवकुमार लल्ला, सभासद गणेश, धर्मेंद्र सिंह, दीपक मोदनवाल, राजीव कुमार मौर्य बबलू, रत्नेश ,बृजलाल चौरसिया, दीपक मौर्य, मनोज जायसवाल, ग्राम प्रधान छोटे लाल बिंद, पवन वर्मा, विदुषी केसरी, पूजा ऊमरवैश्य, सीमा, सोनिया, स्मिता गुप्ता, आयुषी गुप्ता संगीता, आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने