_रानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल गोलाड़ा द्वारा 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कराया_ 
न्यूज रणजीत जीनगर
दौसा:- युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ नेहरू युवा केन्द्र दौसा के जिला युवा अधिकारी राकेश अलोरिया के निर्देशानुसार ब्लॉक बैजूपाड़ा के अंबेडकर युवा जन जागृति मंडल निहालपुरा द्वारा 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दीवार लेखन कर ग्रामीणों को नित प्रतिदिन योग करने के लिए जागरूक किया गया |
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राकेश कुमार मेहरा ने अवगत कराया कि ग्राम निहालपुरा के युवाओं द्वारा वर्ष 2022 की थीम मानवता के लिए योग विषय पर दीवार लेखन किया गया एंव ग्रामीणों को स्वास्थ्य को बेहतर रखने हेतु योग करने के लिए शपथ दिलाकर संकल्पित भी किया, साथ ही ग्राम पंचायत निहालपुरा कार्यालय पर भी योगाभ्यास कराया गया |
इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल गोलाड़ा अध्यक्ष ममता कुमारी सैनी, सावित्री बाई फुले महिला मंडल निहालपुरा अध्यक्ष प्रिया मेहरा, सचिव एकता मेहरा, संरक्षक एंव आर्टिस्ट अशोक मेहरा, आंगनवाडी सहायिका रेणु बैरवा, रामप्रताप मेहरा, ज्योति, शंकुतला, प्रकाश, भारती, सूर्याप्रताप मेहरा, प्राचार्य कृष्ण गोपाल शर्मा, उगन्ती, संतोष, सुशीला, ममता, कविता, कृष्ण, करण, राजंती, प्रहलाद कुमार मेहरा, लवकुश, गुड्डी, संतरा सहित अनेकों युवा व महिला मंडल सदस्य शामिल रहे |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने