मिर्जापुर। जिले को 108 की 12 नई एंबुलेंस मिली है। जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। सभी नई एंबुलेंस महिला अस्पताल परिसर में खड़ी है। जल्द ही इन एंबुलेंस को क्षेत्र के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं नई एंबुलेंस के आने पर मानक से अधिक दूरी तय कर चुकी पुरानी जर्जर 12 एंबुलेंस को हटा दिया गया है। नई एंबुलेंस आने से मरीजों को भी लाभ मिलेगा। जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए कुल 62 सरकारी एंबुलेंस हैं। इसमें 31 एंबुलेंस 108 की है। जबकि 31 एंबुलेंस 102 की है। जो जिला मुख्यालय से लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात हैं। इसमें 12 एंबुलेंस मानक से अधिक की दूरी तय कर चुकी थी। ऐसी खटारा हो चुकी एंबुलेंस को हटा दिया गया है। नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए शासन को अवगत कराया गया था। शासन से जिले को 108 की 12 नई एंबुलेंस मिल चुकी है। जो महिला अस्पताल परिसर में खड़ी है। नई एंबुलेंस को उद्धघाटन का इंतजार है। उद्धघाटन होते ही इन एंबुलेंस को क्षेत्र के लिए रवाना किया जाएगा। नई एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। प्रोग्राम मैनेजर आकाश ने कहा कि मानक से अधिक दूरी तय करने से 12 एंबुलेंस जर्जर हो चुकी थी। जिनके स्थान पर नई एंबुलेंस के लिए शासन को अवगत कराया गया था। शासन से जिले को 108 की नई 12 एंबुलेंस मिली है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने