जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत क्यामजोत में भूमि पूजन व श्रमदान कर अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

*पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा अमृत सरोवर तालाब*

दिनांक-25 मई 2022

भूमिगत जल स्तर को बढ़ाएं जाने एवं वर्षा के जल को संरक्षित किए जाने हेतु अमृत सरोवर अभियान के तहत जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा ग्राम पंचायत क्यामजोत विकासखंड श्रीदत्तगंज में अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमिपूजन व श्रमदान कर किया गया। ग्राम पंचायत क्यामजोत में 1.12 एकड़ में रुपए 29 लाख की लागत से पर्यटन स्थल के रूप में अमृत सरोवर विकसित किया जाएगा। सरोवर के चारों तरफ पथवे का निर्माण करते हुए रंग-बिरंगे लाइट लगाई जाएंगी। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्य का संपूर्ण नक्शा बनाए जाने तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य व सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण किए जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत कांदभारी विकासखंड श्रीदत्तगंज में अमृत सरोवर तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, उप जिलाधिकारी उतरौला संतोष कुमार ओझा, डीसी मनरेगा सूबेदार सिंह, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक, खंड विकास अधिकारी श्रीदत्तगंज सागर सिंह,ग्राम प्रधान क्यामजोत मनीता यादव,ग्राम पंचायत अधिकारी गायत्री मौर्या व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बलरामपुर द्वारा जारी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने