स्टाम्प मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक



बहराइच 07 मई।  राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश  रवीन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को देर शाम लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में स्टाम्प राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित करें। जनसामान्य शासन की मंशानुरूप सेवाओं का लाभ पहुॅचायें दस्तावेज़ों का सुगमतापूर्वक निबन्धन कार्य सम्पादित किया जाय। 
इस अवसर पर उप महानिरीक्षक निबन्धन देवीपाटन मण्डल मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन सिद्धार्थ कुमार, उप निबंघक राजेन्द्र प्रसाद, कैलाश नाथ सिंह, जितेन्द्र संह यादव व मनोज प्रभाकर तिवारी, प्रभारी उप निबन्धक सुशील कुमार व संकटा प्रसाद मौजूद रहे। इससे पूर्व पूर्व मंत्री सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री जायसवाल का स्वागत किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने