शिवपुर। शिवपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अर्दलीबाजार स्थित निजी अस्पताल के वार्ड ब्वॉय पर दुराचार का आरोप लगाया है। अपर पुलिस कमिश्नर अपराध एवं मुख्यालय के आदेश पर शिवपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

महिला ने बताया कि बेटे की तबीयत खराब होने पर साल 2021 में अर्दलीबाजार स्थित एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। सप्ताह भर बाद बच्चा ठीक हुआ तो वह वापस आ गई। कुछ दिनों बाद फिर से बेटे की तबीयत बिगड़ी। सितंबर 2021 में उसी अस्पताल में बेटे को भर्ती कराया। इस दौरान वार्ड ब्वॉय शुभम आनन्द ने बच्चे की मेडिकल फाइल से पीड़िता का नंबर ले लिया। बच्चे का हाल जानने के बहाने उससे बातचीत करने लगा। उसने बताया कि बीएचयू अस्पताल में उसकी पहचान के एक अच्छे डॉक्टर हैं। बच्चे को उन्हें दिखा लें। महिला को बीएचयू ले जाने के बहाने अपने कमरे पर ले गया। वहां उसे नशीला पेय पिला दिया। पीड़िता के बेहोश होने के बाद दुराचार किया और उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने